Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर

राजापाकर । थाना क्षेत्र में बकरीद (कुर्बानी) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद नजर आया। प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

IMG 20260528 WA0026

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने क्षेत्रवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी। अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्व के आयोजन का जायजा लिया।

IMG 20260528 WA0029

बकरीद के मौके पर अहले सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए वस्त्र पहनकर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।

प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनी रही। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की।

गौरतलब है कि बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता है। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जिलहिज्जा महीने की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्यौहार समर्पण, त्याग और अल्लाह के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में बकरे की कुर्बानी देते हैं।

Post navigation

Previous: वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
Next: Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.