Etawah News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाने में कराए गए तीन पारिवारिक समझौते, टूटने से बचे परिवार

WhatsApp Image 2026-05-19 at 2.26.02 PM
Share News

संवाददाता: प्रदीप कुमार

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत इटावा पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तीन परिवारों को टूटने से बचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, मिशन शक्ति टीम की एसआई आकांक्षा सिंह एवं एसआई बृजेंद्र बहादुर सिंह ने आपसी विवादों से जूझ रहे तीन दंपतियों की काउंसलिंग कर सफलतापूर्वक पारिवारिक समझौते कराए।

WhatsApp Image 2026 05 19 at 2.26.02 PM 1

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को परिवार के महत्व, आपसी विश्वास और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझाया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद पति-पत्नी पुराने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने को तैयार हो गए।

महिला थाना पुलिस की इस पहल से न केवल परिवारों में खुशियां लौटीं, बल्कि बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Trending News