बॉलीवुड पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

IMG-20200614-WA0016
Share News

रिषीपाल सिंह। बॉलीवुड से बहुत ही चौकाने वाली खबर आ रही है। मसहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है, मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घर मे मातम का माहौल सुशांत जी की माता का देहांत पहले ही हो चुका है, अभी घर मे 3 बहिने तथा पिता जी है।

IMG 20200614 WA0016

सुशांत जी 6 माह से डिप्रेशन में चल रहे थे। अपने कैरियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी की वायोपिक भी है। उनके मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। सुशांत जी के मामा जी ने कहा कि वह आत्महत्या नही कर सके और इसकी पूरी जॉच होनी चाहिए। जबकि उनके दोस्तों के घर आने पर जब दरवाजा नही खोला गया तो दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर जाकर देखा कि उनका पार्थिव फंदे से लटक रहा है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है, पुलिस पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति का सही पता चल पाएगा, अभी उनके घर पर उनके चाहने वालो का ताला लगा हुआ है तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने ट्विटर हेंडिल से शोक संवेदना प्रकट की है।

Trending News