Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भारी बारिश के बाद एक्शन में नगर निगम, महापौर गरिमा सिकारिया ने दिए नालों की युद्धस्तरीय सफाई के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.02.46 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

नगर निगम क्षेत्र में हालिया आंधी के साथ भारी बारिश के बाद मुख्य नालों में सिल्ट और कचरे के कारण उत्पन्न तेज जलनिकासी में समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन में स्वच्छता विंग के अधिकारियों को विशेष रूप से इसके लिए निर्देशित किया है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सभी प्रमुख नालों की पुलिया और पुलों के नीचे जमे कचरे एवं गाद को युद्ध स्तर तत्काल प्रभाव हटाया जा रहा है। ताकि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को और सुचारू के साथ सुव्यवस्थित बनाया जा सके। यहां उल्लेखनीय है कि पोकलेन मशीन के माध्यम से जारी सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने भगवती नगर और हरि वाटिका मोहल्ले में चल रही सफाई कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बारी टोला से अंधरी चोन्हरी तक फैले मुख्य नाले की गहन सफाई पर जोर दिया। इस दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने नाले में जमी जलकुंभी, ठोस कचरा और तल में जमी सिल्ट को पूरी तरह हटाने का आदेश दिया।
गरिमा देवी सिकारिया ने स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नगर निगम के सभी कर्मियों को मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम प्रशासन की ओर से महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिक गण से भी अपील की है कि वे नालों में कचरा न फेंकें और सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि शहर को जलजमाव से मुक्त रखा जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News : सड़क और नाले से हटाया गया अवैध अतिक्रमण।
Next: Bihar News : 19 मई से पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, अब गांव में ही होगा जन समस्याओं का समाधान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.