Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
20260418_165618
Share News
       

आगरा।
विश्व बंधुत्व और “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 अप्रैल को विश्वदाय दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शहर के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल द्वारा विश्वदाय दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय पिछले 36 वर्षों से इस दिवस को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाता आ रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स (एयर विंग) ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए देशी और विदेशी पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने विश्वदाय रैली को हरी झंडी दिखाकर की।

20260418 165618

संदेश दिया। छात्रों ने हाथों में नारों से लिखी पट्टिकाएं लेकर लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विश्व बंधुत्व की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इन पट्टिकाओं पर “विश्वदाय दिवस – भाईचारे का दिवस”, “वी लव आगरा”, “वी लव ताज” और “इन इमारतों पर क्या लिखना जिन पर इतिहास लिखा हो” जैसे संदेश लिखे हुए थे।

रैली में छात्रों  ने ऐतिहारैलीसिक शासकों और महान विभूतियों जैसे मीरा बाई, झांसी की रानी, हुमायूँ, बाबर, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ, टोडरमल, राजा मान सिंह, बीरबल, तानसेन, नूरजहाँ, मुमताज महल, अनारकली, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, शिवाजी और डॉ. भीमराव आंबेडकर आदि की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी।

आगरा किले के मुख्य द्वार पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार देशी-विदेशी सैलानियों का चंदन तिलक लगाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पर्यटकों ने भी बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य किया। यह दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा विश्व एक साथ यहां एकत्रित हो गया हो।

इस मौके पर विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि आगरा विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां स्थित ऐतिहासिक धरोहरें और विश्व धरोहर स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। इन धरोहरों के संरक्षण और विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष इस दिन धरोहर संरक्षण और विश्व शांति का संदेश समाज तक पहुंचाते हैं।

IMG 20260418 WA0049

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक महान विभूतियों की वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी आलोक वैष्णव ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में एस.पी. तिवारी, अंजना गुप्ता, जूली दीक्षित, यश गोयल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
Next: Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.