Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.29 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वार्ड 43 स्थित रानीपकड़ी बस्ती के पास बन रहे सुव्यवस्थित मुक्ति धाम का निरीक्षण महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया।

निरीक्षण के दौरान साइट इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन, नगर पार्षद पुत्र हैदर अली और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस मौके पर महापौर ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सुव्यवस्थित मुक्ति धाम का निर्माण होना एक आवश्यक बुनियादी सुविधा है, जिससे आम लोगों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था मिल सके।

महापौर ने बताया कि इस मुक्ति धाम का निर्माण छठे वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि से नगर निगम बोर्ड के निर्णय के अनुसार कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले वार्ड 36, 37 और 2 में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुक्ति धाम बनाए जा चुके हैं, जबकि संतघाट मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार अंतिम चरण में है।

उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड 43 सहित नगर निगम क्षेत्र के छह अन्य वार्डों में भी मुक्ति धाम निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शेड, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कनीय अभियंता सुजय सुमन को निर्देश दिया कि मुक्ति धाम की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सम्मानजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुक्ति धाम जैसी सुविधाएं समाज के प्रति संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्तियों की देखभाल करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। साथ ही आश्वासन दिया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी, जिससे हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

इस मौके पर हैदर अली सहित स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए महापौर और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Post navigation

Previous: Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Next: Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.