Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.51.45 PM
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली। प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती सादगी, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मनाथ शर्मा द्वारा केक काटकर किया गया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी के त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

वार्डेन सह शिक्षिका सरिता कुमारी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब यह विद्यालय प्लस-टू स्तर तक उन्नत हो चुका है। नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिलाधिकारी द्वारा नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

समारोह के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्वागत गान छात्रा रागिनी कुमारी और प्रीति कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

इस अवसर पर आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप विद्यालय की ओर से बैग, टिफिन और पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। यह पहल छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय रही।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि मुकेश राय, शिक्षिका सरिता कुमारी, दीपा सांडिल्म, पूनम प्रकाश, गुंजन कुमारी, शिक्षक नंद किशोर सिंह, सुचिता कुमारी, चंदन प्रकाश शर्मा, अनुपम कुमारी, पिंकी कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल में हुआ, जहां शिक्षा, संस्कार और नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण
Next: Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.16 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.29 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.51.45 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
street-light
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026

Latest News

  • Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम
  • Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण
  • Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण
  • Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.