Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : व्यापार मंडल बैठक: संदीप बंसल का बड़ा बयान—व्यापारी उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को भेजेंगे जेल

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.54.57 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था अब तक की सभी सरकारों से बेहतर और मजबूत है, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि अब किसी व्यापारी को गुंडे, बदमाश या माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है और न ही किसी प्रकार की चौथ वसूली होती है। प्रदेश में उद्योग और व्यापार के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

संदीप बंसल ने बताया कि सरकार द्वारा लागू सिंगल विंडो सिस्टम और निवेश मित्र ऐप के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। साथ ही उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं तथा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

उन्होंने अंग्रेजों के समय के पुराने कानूनों को समाप्त करने की मांग उठाते हुए कहा कि बाट-माप, सैंपलिंग और अनावश्यक सर्वे/छापों जैसे नियमों का दुरुपयोग कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस संबंध में संगठन जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

ऑनलाइन व्यापार को लेकर उन्होंने कहा कि स्वदेशी व्यापारी जुटान को मजबूत किया जाएगा और स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और ऑनलाइन खरीदारी से बचें।

उन्होंने जानकारी दी कि 16-17 मई को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी जुटान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन व्यापार के लिए नियामक आयोग बनाने की मांग उठेगी।

बैठक में बबलू महिंद्रा को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा 3 सितंबर को संगठन के स्थापना दिवस पर राजधानी लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के 63 जिलों से आए करीब 250 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इटावा सहित विभिन्न जिलों के कई प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी नेता इस बैठक में मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश
Next: Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.