Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
Share News
       

संवाददाता: रिषीपाल सिंह

इटावा : ग्राम मूँज में महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव ‘बब्लू’ के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026 04 11 at 6.23.45 PM 1

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिराव फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में बलवीर सिंह जाटव ‘बब्लू’ ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि फुले ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में बालिका शिक्षा की नींव रखी और दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना कर उन्होंने समाज में समानता और न्याय का संदेश दिया।

वक्ताओं ने उस्मान शेख और फातिमा शेख के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने शिक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक हरिश्चंद्र गौतम, धर्मवीर दिवाकर, शिवम कठेरिया, चट्टान सिंह जाटव, सुधीर गौतम सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही परशुराम शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, नंदकिशोर शाक्य, अवधेश शाक्य, मलखान सिंह कठेरिया, लाल सिंह कठेरिया, नीरज कठेरिया, प्रताप सिंह दिवाकर, लखान सिंह कठेरिया, सर्वेश जाटव, आनंद बाबू जाटव और महेश जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें दीपशिखा जाटव, ममता देवी जाटव, सरोज दिवाकर, मुन्नी देवी जाटव, करिश्मा दिवाकर और विनीता जाटव प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने महात्मा ज्योतिराव फुले के बताए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता तथा अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
Next: Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.