Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 अप्रैल को

Etawah News: State Working Committee meeting of All India Industry Trade Board on 12th April
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा 12 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रामलीला रोड स्थित माया मैरिज होम पर आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश के लगभग 60 जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसको लेकर व्यापार मंडल का व्यापक जनसंपर्क अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है बड़ी संख्या में जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा 12 अप्रैल 2026 प्रातः 9:00 बजे शास्त्री चौराहे से नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए रामलीला रोड स्थित माया मेर्रिज होम तक व्यापारी स्वागत यात्रा निकलेगी जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी भाग लेंगे एवं प्रातः 10:30 बजे बैठक प्रारंभ की जाएगी दो सत्रों में चलने वाली बैठक में व्यापारियों की समस्याओं उनके अधिकारों एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, विशिष्ट अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत, लाइनपार अध्यक्ष अंजू यादव, नगर प्रभारी संजय वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

Trending News