Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Health
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

वैशाली Today News: राजापाकर CHC में लापरवाही, नवजात के जांघ में टूटी सुई छोड़ दी, हालत बिगड़ने पर रेफर

राजापाकर CHC में लापरवाही से नवजात के जांघ में सुई रह गई। कई अस्पतालों में भटकने के बाद निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
राजापाकर CHC में नवजात के साथ लापरवाही का मामला
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
06 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नवजात शिशु को सुई देने के दौरान नीडल उसके जांघ में ही टूटकर रह गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

राजापाकर CHC में नवजात के साथ लापरवाही का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर पंचायत निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी निशु कुमारी को 3 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में भर्ती कराया गया। 4 अप्रैल की सुबह एएनएम प्रमिला और उषा की देखरेख में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया।

जन्म के बाद नवजात को एएनएम उषा द्वारा सुई लगाई गई, लेकिन इस दौरान नीडल टूटकर बच्चे की जांघ में ही रह गई। आरोप है कि इस गंभीर गलती की जानकारी परिजनों को नहीं दी गई। कुछ ही देर में नवजात असहनीय दर्द से कराहने लगा और उसकी स्थिति बिगड़ने लगी।

स्थिति गंभीर होते देख स्वास्थ्य केंद्र से नवजात को तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सर्जन उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद उसे पीएमसीएच पटना भेजा गया। पीएमसीएच में भी सर्जन की सीमित उपलब्धता के कारण नवजात को एम्स रेफर कर दिया गया।

लगातार बिगड़ती हालत के कारण परिजनों ने कई निजी अस्पतालों का रुख किया, लेकिन कहीं भी ऑपरेशन करने की सहमति नहीं मिली। अंततः पटना के राजा बाजार स्थित एम आर हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर नवजात की जांघ से नीडल बाहर निकाली। फिलहाल बच्चा आईसीयू में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

इस घटना पर राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित एएनएम उषा से स्पष्टीकरण मांगा गया है और रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बड़े सरकारी अस्पतालों में सर्जनों की अनुपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Post navigation

Previous: वैशाली Today News: सरसई गांव में ‘पहरुआ’ पत्रिका का लोकार्पण, भव्य बज्जिका कवि गोष्ठी का आयोजन
Next: पश्चिम चम्पारण Today News: भ्रामक वीडियो वायरल कर पुलिस छवि बिगाड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, जांच शुरू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.