Agra News : राजपुर चुंगी में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति की बैठक, युवराज सिंह परिहार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

IMG-20260406-WA0002
Share News

आगरा। महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन को लेकर रविवार को राजपुर चुंगी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के निवर्तमान अध्यक्ष धनवीर सिंह तौमर ने की।

बैठक के दौरान जितेन्द्र सिकरवार ने प्रस्ताव रखते हुए युवराज सिंह परिहार को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का सुझाव रखा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से युवराज सिंह परिहार को समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया।

IMG 20260406 WA0002 1

नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार को उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन भव्य, ऐतिहासिक और समाज को जोड़ने वाला होगा।

बैठक में कुंवर राजवीर सिंह रघुवंशी, लाल सिंह राघव, देवेन्द्र धाकरे, चन्द्रभान सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, गजेन्द्र परमार, राजेश तोमर, राघवेन्द्र सिंह चौहान, पृथ्वीपाल सिंह जादौन, प्रदीप सिकरवार, ललित रघुवंशी, लाल सिंह चौहान, माता प्रसाद जादौन, प्रमोद तोमर, थान सिंह रघुवंशी, मनीष धाकरे, खजान सिंह धाकरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में समाज के सहयोग से इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती को विशेष रूप से भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।

Trending News