Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

Share News

प्रयागराज में जिलाधिकारी ने CGD नेटवर्क और PNG कनेक्शन विस्तार की समीक्षा कर अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रयागराज में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा
Share News

संवाददाता – विजय कुमार
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
05 अप्रैल 2026

प्रयागराज में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार और वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रयागराज में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा

जिलाधिकारी ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन विस्तार से जुड़े लंबित एनओसी मामलों पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से जल्द अनुमति जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में Indian Oil Corporation और Adani Gas Pvt Ltd के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करें जहां अभी तक पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही उन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की पहल करें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में PNG कनेक्शन “रेडी-टू-मूव” स्थिति में हैं लेकिन अभी सक्रिय नहीं हैं, वहां तत्काल गैस आपूर्ति शुरू कराई जाए।

इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उनके LPG कनेक्शन को समर्पित कराने की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।

प्रशासन का लक्ष्य है कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से अधिक से अधिक घरों और संस्थानों तक पाइप्ड गैस सुविधा पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण और सुविधा दोनों सुनिश्चित की जा सके।

Trending News