Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Education
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: कौशल विकास पाठ्यक्रमों से ही बनेगा विकसित भारत 2047 – प्रोफेसर अशोक गाबा

प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक गाबा ने कौशल विकास को विकसित भारत 2047 का आधार बताया और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख शिक्षा पर जोर दिया।
जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज में कौशल विकास कार्यक्रम में संबोधित करते प्रोफेसर अशोक गाबा
Share News
       

संवाददाता – विजय कुमार
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
05 अप्रैल 2026

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को “इंप्लीमेंटिंग ग्रेजुएट एम्प्लायबिलिटी एंड नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रयागराज में कौशल विकास कार्यक्रम में संबोधित करते प्रोफेसर अशोक गाबा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक गाबा ने कहा कि कौशल विकास पाठ्यक्रमों के माध्यम से ही भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाना संभव है।

उन्होंने बताया कि देश के सभी 17 मुक्त विश्वविद्यालय कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि किसी भी कौशल आधारित कोर्स को तैयार करने से पहले स्थानीय और क्षेत्रीय उद्योगों से परामर्श लिया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को 100% रोजगार के अवसर मिल सकें।

प्रयागराज में कौशल विकास कार्यक्रम में संबोधित करते प्रोफेसर अशोक गाबा

विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा ने राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद के गठन, महत्व और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को विनियमित करने का कार्य करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि वर्तमान समय कौशल का युग है। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में अब प्रत्येक पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को शामिल किया गया है, जिससे छात्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कौशलयुक्त युवा ही उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन डॉ. त्रिविक्रम तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर एस. कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोध छात्र और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला
Next: Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.