Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, पश्चिम चंपारण बना ऐतिहासिक साक्षी | Bihar News

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, पश्चिम चंपारण बना ऐतिहासिक साक्षी।
जनवाद टाइम्स 4 April 2026
Vice President Visit Bhitiharwa Gandhi Ashram
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण (बिहार)
04 अप्रैल 2026

बेतिया । पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने यहां पहुंचकर महात्मा गांधी की कर्मभूमि का दर्शन किया।

बताया जा रहा है कि सी पी राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आश्रम का दौरा किया। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे आश्रम परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया था।

 

आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह क्षण बेहद भावुक और ऐतिहासिक रहा।

इसके बाद उन्होंने आश्रम में संरक्षित उन ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन किया, जिनका उपयोग महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी ने अपने जीवनकाल में किया था। साथ ही उन्होंने उस दौर के दुर्लभ चित्रों को भी देखा, जो स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी बयां करते हैं।

ज्ञात हो कि भितिहरवा गांधी आश्रम वही स्थान है, जहां से महात्मा गांधी ने चंपारण आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी धरती ने मोहनदास करमचंद गांधी को “राष्ट्रपिता” के रूप में स्थापित किया।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आश्रम और आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Post navigation

Previous: मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 6, पुलिस ने तेज की छापेमारी | Bihar News Today 2026
Next: वैशाली कृषि विज्ञान केंद्र में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और रोजगार की मिली जानकारी | Bihar News Today 2026

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0123
  • Etawah

Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
  • Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं
  • Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.