मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 6, पुलिस ने तेज की छापेमारी | Bihar News Today 2026

Share News

मोतिहारी के तुरकौलिया में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 6 पहुंचा, पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

20260404_191027
Share News

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण (बिहार)
04 अप्रैल 2026

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी अंतर्गत तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड ने गंभीर रूप ले लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी लाल किशोर राय के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रभावित गांव में दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है और पुलिस कैंप कर रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Trending News