Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी

Share News

सगहापुर गांव में सरसों की मड़ाई को लेकर विवाद गहराया, किसान ने दबंगों पर धमकी और फसल नुकसान की आशंका जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।

Ambedkar Nagar Sarson Madai Vivad
Share News

संवाददाता – पंकज कुमार
आलापुर, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)
30 मार्च 2026

आलापुर । अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सगहापुर में सरसों की मड़ाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान ने गांव के कुछ दबंगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

1774886172994

ग्राम सगहापुर निवासी रामसजीवन तिवारी पुत्र श्रीपति ने उपजिलाधिकारी आलापुर और थाना राजेसुल्तानपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गाटा संख्या 339 के वैध भूमिधर हैं और अपनी भूमि पर सरसों की फसल उगाते हैं। वर्तमान में उनकी फसल कट चुकी है और मड़ाई के लिए तैयार है।

किसान का आरोप है कि गांव के ही लालजीत पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय और पीयूष पाण्डेय उनकी फसल की मड़ाई में अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं।

रामसजीवन तिवारी ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी फसल को जबरन मड़ाई करवा सकते हैं या नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

इस संबंध में थाना राजेसुल्तानपुर के प्रभारी निरीक्षक अक्षय पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। वहीं उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

किसान ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट कर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वह अपनी फसल की मड़ाई सुरक्षित तरीके से कर सके।

Trending News