Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh : 69000 भर्ती घोटाला: अभ्यर्थियों से ठगी का ब्योरा जुटा रही एसटीएफ
  • Breaking News

Uttar Pradesh : 69000 भर्ती घोटाला: अभ्यर्थियों से ठगी का ब्योरा जुटा रही एसटीएफ

जनवाद टाइम्स 12 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200612-WA0005

 

मनोज कुमार राजौरिया । उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने अभ्यर्थियों से ठगी का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। उसने इसमें अपनी सभी इकाइयों को लगाया है। ठगी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्तों का पूरा नेटवर्क एसटीएफ के निशाने पर है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। जांच की दिशा फिलहाल प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी राहुल सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर के ईद-गिर्द है। इसमें डॉ. केएल पटेल समेत आठ नामजद हैं, जिसमें से डॉ. पटेल समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अभियुक्त की तलाश अभी जारी है।

IMG 20200612 WA0005

◆ एसटीएफ ने परीक्षा के दिन पकड़े गए सॉल्वर गैंग के लोगों को भी फिर से अपनी जांच के दायरे में लिया है। जनवरी 2019 में हुई इस भर्ती परीक्षा में राजधानी लखनऊ में भी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। एसटीएफ ने परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लखनऊ से नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमा शंकर सिंह समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। ऐसे ही मामले में चार लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था।

◆ एसटीएफ ने लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमा शंकर सिंह के साथ गिरोह के सरगना अरुण कुमार सिंह के अलावा पांच कक्ष निरीक्षकों व दो अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया था। मुख्य अभियुक्त अरुण कुमार सिंह ने उस समय पूछताछ में बताया था कि वह लखनऊ में ही पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है, जबकि उसका भाई अजय कुमार सिंह भूगर्भ जल विभाग में मेरठ में तैनात है। उसका भाई अजय काफी समय से इस गिरोह का संचालन कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह सॉल्वर गैंग अब नए सिरे से एसटीएफ के निशाने पर है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : इन तीन IPS अफसरों को जाने जिन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती के घोटाले को उजागर किया
Next: कोविड-19 के मामले में अब भारत सिर्फ तीन देशों से पीछे

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d