Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन

वैशाली के गौसपुर बरियारपुर में चल रहे 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जनवाद टाइम्स 28 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20260328-WA0017

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर,  वैशाली (बिहार)

राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर बरियारपुर स्थित राम जानकी मठ में महंत संत बाबा रामरक्षा दास जी के सान्निध्य में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। यह 11 दिवसीय महायज्ञ 29 मार्च तक चलेगा।

गौसपुर बरियारपुर वैशाली में आयोजित विष्णु महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु

इस पावन धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु भक्ति और आस्था में लीन नजर आ रहे हैं।

महायज्ञ का विशेष आकर्षण रात्रि में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा है, जिसमें वृंदावन धाम से पधारी प्रख्यात साध्वी मुस्कान किशोरी जी श्रद्धालुओं को कथा का अमृत पान करा रही हैं। बुधवार शाम कथा वाचन के दौरान उन्होंने निस्वार्थ भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि सच्चे मन और निष्कपट भाव से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है।

साध्वी जी की मधुर वाणी और भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु कथा सुनने के लिए उमड़ रहे हैं और भजनों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

इस महायज्ञ को सफल बनाने में गौसपुर पंचायत के सभी ग्रामीण, राजापाकर प्रखंड के लोग एवं भक्तगण तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और सुविधा के लिए स्थानीय स्वयंसेवक एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बाह को अटल नगर जिला बनाने की सांसद ने लोकसभा में मांग की
Next: Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट

 

राशिफल

News Archive

बहुआरा में सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर आयोजित सामाजिक बैठक
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
राजापाकर बाजार में जल मीनार से पानी नहीं मिलने के कारण परेशान लोग
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
IMG-20260328-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन

जनवाद टाइम्स 28 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत
  • Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन
  • Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट
  • Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
  • Agra News: बाह को अटल नगर जिला बनाने की सांसद ने लोकसभा में मांग की
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d