Agra News: बाह को अटल नगर जिला बनाने की सांसद ने लोकसभा में मांग की

Share News

लोकसभा में बाह-बटेश्वर को अटल नगर बनाकर नया जिला घोषित करने की मांग उठी

Bah Bateshwar Atal Nagar News
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

आगरा (उत्तर प्रदेश)

बाह। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने बाह-बटेश्वर को अटल नगर घोषित कर नया जिला बनाने की मांग की।

बाह बटेश्वर को अटल नगर बनाकर नया जिला बनाने की मांग

सांसद ने कहा कि बाह-बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का पैतृक गांव है। साथ ही जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी की तपोस्थली सोरीपुर-बटेश्वर के रूप में भी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाह-बटेश्वर पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है लेकिन अभी तक उसे वह पहचान और संसाधन नहीं मिल पाए हैं जिसके वह हकदार हैं। आगरा मुख्यालय से लगभग सौ किलोमीटर दूर होने तथा प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील के बावजूद प्रशासनिक सुविधाओं के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद चाहर ने कहा कि वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है ऐसे में बाह-बटेश्वर को अटल नगर बनाकर नया जिला घोषित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और क्षेत्र के चौमुखी विकास को नई गति मिलेगी तथा पर्यटन, रोजगार व बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार आएगा।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की ताकि बाह क्षेत्र की जनता को विकास की नई सौगात मिल सके।

Trending News