Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: छठ स्तूप तोड़ने पर पश्चिम चंपारण में बवाल, ग्रामीणों ने NH-727 किया जाम

छठ स्तूप क्षतिग्रस्त होने के विरोध में लौरिया में ग्रामीणों का प्रदर्शन किया
जनवाद टाइम्स 24 March 2026
पश्चिम चंपारण में छठ स्तूप तोड़े जाने के विरोध में NH-727 पर जाम लगाते ग्रामीण
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया (पश्चिम चंपारण)

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां छठ पूजा से जुड़े आस्था के प्रतीक स्तूप को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पश्चिम चंपारण में छठ स्तूप तोड़े जाने के विरोध में NH-727 पर जाम लगाते ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराऊटोला पंचायत अंतर्गत ठाकुर टोला गांव में सोमवार की रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने छठ घाट पर बने स्तूप को नुकसान पहुंचा दिया।

IMG 20260324 WA0017

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा स्थल पर पहुंचे, तो स्तूप टूटा हुआ पाया गया। यह देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप लौरिया–बेतिया मुख्य मार्ग (NH-727) को जिरिया बंगलीन माई स्थान के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम तक वे छठ घाट की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कर लौटे थे, लेकिन रात में किसी ने स्तूप को क्षतिग्रस्त कर दिया।

ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन भी सौंपा है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि छठ स्तूप को नुकसान पहुंचाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर मामला है। पुलिस द्वारा इसकी गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन देने वालों में कौशल्या देवी, दीपक कुमार, साहब पासवान, विवेक पासवान, राजन कुमार, ललन ठाकुर, बच्चा ठाकुर, गिरजाशंकर ठाकुर, संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, सरपंच सुदामा राम, अंबुज ठाकुर, लखन गुप्ता, शशि चंद्रा राम, मंजू मुसहर, अतुल ठाकुर, कैलाश ठाकुर, बचनदेव ठाकुर, सिडू कुमार, लालबाबू ठाकुर सहित लगभग 60 ग्रामीण शामिल हैं।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Next: Bihar News: ‘उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार’ थीम के साथ बेतिया में बिहार दिवस 2026 समारोह भव्य रूप से संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.