Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Uttar Pradesh
  • Etawah

इटावा में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी, नए पदाधिकारियों का चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 March 2026
IMG-20260308-WA0092
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भारत विकास परिषद की इटावा की तुलसी शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम तुलसी सदस्य शशि दीक्षित के अलकापुरी स्थित आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन विषय पर चर्चा की गई।

IMG 20260308 WA0092
कार्यक्रम का शुभारम्भ परिषद की प्रांतीय महिला संयोजिका स्नेहलता उमराव तथा शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र यादव द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् गीत के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि स्नेहलता उमराव ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और परिवार का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है और समाज को संस्कारित बनाने में सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
नीलिमा चौधरी ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं बल्कि सबला है और मातृशक्ति के उत्थान तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने कहा कि हर स्त्री में देवी का वास होता है और जब वह शिक्षा, संस्कार और अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है तो वह शक्ति स्वरूपा बन जाती है।
वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए बेटों को भी संस्कारित करना जरूरी है। पूर्ण संस्कारित समाज में मातृशक्ति को स्वतः ही सम्मान मिल जाएगा। कार्यक्रम संयोजक शशि दीक्षित ने नारी शक्ति पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर महिलाओं की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर आयोजित महिला गोष्ठी में शमीम बेगम, अशोक अग्निहोत्री, डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता सहित कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पश्चात तुलसी शाखा की वार्षिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें डॉ. कैलाश चन्द्र यादव को अध्यक्ष, डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता को सचिव तथा श्रीमती मौसमी पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शमीम बेगम को उपाध्यक्ष और शशि दीक्षित को सह-सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने फाग गीतों के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनीता वर्मा, मंजू सिंह, आशा अग्निहोत्री, रंजना तिवारी, संगीता सिंह, रामदुलारी, नीता तिवारी, नीलिमा चौधरी, शमीम बेगम, मौसमी पाल, शशि दीक्षित, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित
Next: आगरा में पत्रकारों का अनोखा होली मिलन: फूल, चंदन और इत्र की खुशबू से महका समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.