बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, बेतिया पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया आगाज

IMG-20260222-WA0008
Share News

Bihar News । संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बेतिया पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत की गई। 22 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के साथ किया गया।

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, बेतिया पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया आगाज

पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन रविवार को बेतिया पुलिस के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस केंद्र बेतिया, पुलिस कार्यालय बेतिया सहित जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालयों, अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालयों तथा विभिन्न थाना परिसरों में साफ-सफाई की गई।

अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए परिसर की साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान

जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता एवं पुलिस-जन संवाद से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत किया जा सके।

Trending News