Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : सभी निर्देशों का पालन करें मंदिर कमेटी, अन्यथा रद होगी अनुमति

जनवाद टाइम्स 8 June 2020
IMG_20200608_181809
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर जी ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में असफल रहने पर मंदिर कमेटी को दी गई अनुमति रद्द कर दी जाएगी। मंदिरो पर मूर्ति स्पर्श पर रोक रहेगी। इसके साथ ही मंदिर में प्रसाद वितरण और चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

IMG 20200608 181809

सोमवार से खुलने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर एसडीएम ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने थाना ऊसराहार में धार्मिक स्थलों के पुजारियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की। जिसमें श्री मोर्य ने कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन कराना अनिवार्य है। सभी मंदिरों में प्रसाद वितरण पर रोक लगायी गयी है। साथ ही सेनेटाइजर और साबुन का प्रयोग किया जाएगा। मूर्ति के स्पर्श और प्रसाद आदि चढ़ाने पर भी रोक लगाई गयी है। मंदिर कमेटी इसका ध्यान रखे कि मंदिर में एक स्थान पर लोग एकत्रित न हों। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि कस्बा सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पहले से निर्धारित एक तरफ की दुकानों को क्रम से खोलने का निर्णय पूर्व की तरह से ही लागू रहेगा। मेडीकल ,कृषि दवाई, की दुकानों के अलावा सभी प्रकार की दुकानें निर्धारित क्रम में ही खोली जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा ने सहालग में जरूरत की दुकानों को प्रतिदिन खुलवाने की अनुमति की मांग की जिस पर एसडीएम ने प्रार्थना पत्र देने पर स्थिति के अनुसार निर्णय करने का आश्वासन दिया।

बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने कहा कि जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन कराया जाएगा। इसलिए सभी व्यापारी निर्धारित क्रम में दुकान खोलें और मंदिरों पर सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। इस मौके पर उपनिरीक्षक विनेश जादौन, सत्यप्रकाश यादव, अरविंद गुप्ता, पंचम सिंह ,बाबा सियाराम दास ,ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता व राहुल राज मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : लॉक डाउन 4 से अनलॉक 1 में जिले के अधिकांश क्षेत्र हॉटस्पॉट, जाने हालात
Next: Etawah News : पूरे जनपद में सभी संबंधित थानाध्यक्ष ने अपने क्षेत्रों के बैंक एटीएम मॉल में कई सघन चेकिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.