Etawah News : इटावा नगर पालिका कर्मियों ने दरगाह हज़रत अब्बास को किया सेनिटाइज

IMG-20200607-WA0035
Share News

रिषीपाल सिंह इटावा । कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन एंव नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष नौशाबा फुरकान और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार की देखरेख में शहर में जगह जगह चलाए जा रहे सेनिटाइजर अभियान के तहत महेरा चुंगी स्थित दरगाह हज़रत अब्बास अलमदार को पालिका कर्मियों ने सेनिटाइज किया।
नगर पालिका परिषद के सफाई नाइक दुर्वेश कुमार की देखरेख में आज महेरा चुंगी स्थित दरगाह हज़रत अब्बास अलमदार को पूरी तरह सेनिटाइज करने के साथ साथ दरगाह के आसपास के सभी मकानों और गलियों को भी सेनिटाइज किया गया। दरगाह पर आने जाने वालों को कोरोना वायरस से महफूज रखने के लिए नगर पालिका द्वारा दरगाह को सेनिटाइज कर सराहनीय कार्य किया गया। दरगाह की संचालिका अंदलीब सैयदेन और पत्रकार शावेज़ नक़वी ने दरगाह को सेनिटाइज करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ व कर्मियों का शुक्रिया अदा किया।

IMG 20200607 WA0035
ज्ञात हो कि जनपद इटावा में भी कोरोना महामारी दिनोदिन अपने पैर पसार रही है जिसके चलते जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है और महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

Trending News