Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

महेवा वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत चुनाव में के.पी. चौहान को उतारने की मांग तेज

जनवाद टाइम्स 9 February 2026
20260209_205418
Share News
       

इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा जिले के महेवा ब्लॉक के वार्ड नंबर एक से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निवाड़ी कलां निवासी भाजपा कार्यकर्ता के.पी. चौहान को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग क्षेत्र में जोर पकड़ रही है। उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की बैठकों का दौर लगातार जारी है।

समर्थकों का कहना है कि के.पी. चौहान एक जुझारू और संघर्षशील युवा चेहरा हैं, जो लंबे समय से क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें अधिकृत प्रत्याशी बनाती है तो वार्ड नंबर एक की सीट पार्टी के खाते में जा सकती है।

 

 

इस संबंध में के.पी. चौहान ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।

हालांकि समर्थकों का एक वर्ग उन्हें हर हाल में चुनाव मैदान में देखने का इच्छुक है और टिकट के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अब अंतिम निर्णय भाजपा संगठन स्तर पर होना है कि महेवा वार्ड नंबर एक से पार्टी किसे अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित करती है।

Post navigation

Previous: अंचलाधिकारी और बीडीओ ने सुनी समस्याएं, कई मामलों में मौके पर निपटारा, कुछ विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित
Next: Etawah News :विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.