Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

अंचलाधिकारी और बीडीओ ने सुनी समस्याएं, कई मामलों में मौके पर निपटारा, कुछ विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित

जनवाद टाइम्स 9 February 2026
IMG-20260209-WA0045
Share News
       

राजापाकर/वैशाली: प्रखंड सह अंचल कार्यालय राजापाकर परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी गौरव कुमार और बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने अलग-अलग मामलों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अंचलाधिकारी और बीडीओ ने सुनी समस्याएं, कई मामलों में मौके पर निपटारा, कुछ विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित

अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने जनता दरबार में पहुंचे भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा की। सुनील कुमार सिंह के दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन पर कर्मचारी की रिपोर्ट आने के बाद समाधान का आश्वासन दिया गया। रामपुर रत्नाकर निवासी विनोद शर्मा के रैयती जमीन विवाद पर जानकारी ली गई। भलूई निवासी अमरनाथ सिंह के भूमि विवाद का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

बनबीरे गांव के मोतीलाल शाह ने लगान रसीद में जमाबंदी सुधार की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर राजस्व कर्मचारी से जांच कराने का निर्देश दिया गया। सरसई के आरसी शर्मा के मामले में जमाबंदी पिटीशन से संबंधित सूचना मांगी गई।

वहीं प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने नल-जल योजना, शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास तथा द्वितीय और तृतीय किस्त भुगतान से जुड़ी शिकायतों को सुना। संबंधित आवेदकों को आवश्यक जानकारी देते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।

जनता दरबार के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं रहे, जिससे संबंधित कार्यों के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति विभाग और श्रम विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचने से श्रम कार्ड बनवाने आए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए।

मौके पर प्रखंड एवं अंचल कर्मियों में पंकज कुमार, नितीश कुमार, शंकर कुमार, राकेश रंजन, नवीन कुमार, रूपा कुमारी, संगम कुमार और रमेश दास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली के कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में वर्मी कंपोस्ट प्रोड्यूसर पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Next: महेवा वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत चुनाव में के.पी. चौहान को उतारने की मांग तेज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.