Agra News: धारदार हथियार से से की चौमुखा मंदिर के पुजारी की हत्या

Agra News: The priest of Chaumukha temple was murdered with a sharp weapon.
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट। क्षेत्र के विप्रावली के बीहड़ में बने रोहाई आश्रम के चौमुखा माता मंदिर के पुजारी पातीराम कुशवाह की सिर पर सब्बल तथा पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गयी। रविवार दोपहर पौत्री के साथ आश्रम पहुँची बहुओं पूनम और शशि पातीराम के कमरे में पहुंची तब हत्या का पता चला। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पुलिस तथा डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल पहुंच गए।

IMG 20251229 WA0082
रोहाई आश्रम चौमुखा माता मंदिर में पातीराम कुशवाह पुजारी थे। वह मंदिर के बगल में बने कमरे में ही रहते थे और मंदिर में सेवा कार्य करते थे। उनकी पत्नी मल्ला देवी तथा दोनो पुत्र उमेश और राजकुमार अपने परिवार के साथ कस्बा में रहते हैं। मृतक की पत्नी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर पातीराम घर आये थे और थोड़ी देर रुकने के बाद वापस आश्रम लौट गए थे फिर उनसे कोई बात नही हुई थी। रविवार को पौत्री तथा बहुओं के आश्रम पहुंचने पर हत्या का पता चला। पुलिस को चारपाई पर मृतक के पास से पेचकस लगाकर दबाया गया एक पन्ना मिला है जिसमें करीब छः सात लोगों के नाम और मोबाइल नंबर तथा उसके सामने रुपये लिखे थे।

IMG 20251229 WA0088
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है। पास की कुटिया में रहने वाले एक अन्य पुजारी से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

Agra News: The priest of Chaumukha temple was murdered with a sharp weapon.

Trending News