Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : सैफई पीजीआई की लापरवाही, कोरोना संक्रमित महिला चली गई घर

जनवाद टाइम्स 3 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200603_123536

 

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिलीवरी के लिए 30 मई को मैनपुरी से आई महिला को भर्ती करके कोरोना जांच का सैंपल लिया गया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया तो अस्पताल प्रशासन महिला को भर्ती कर उसकी रिपोर्ट का इंतजार करने लगा, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले ही महिला बच्ची व परिजनों के साथ घर चली गई। रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसको बच्ची समेत मैनपुरी से लाकर भर्ती कराया गया।

IMG 20200603 123536

★ मैनपुरी जिले से 30 मई को एक महिला को उसके परिवार के लोग डिलीवरी के लिए लेकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी आए। यहां उसको भर्ती कर लिया गया और उसका कोरोना जांच को सैंपल लिया गया। कुछ घंटे बाद ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। नार्मल डिलीवरी होने पर उसको एक वार्ड में भर्ती करके कोरोना जांच रिपोर्ट आने का इंतजार होने लगा। लेकिन एक जून की शाम को महिला व अपने परिवार और बच्ची के साथ घर चली गई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आई तो उसके कोरोना संक्रमित निकलने की पुष्टि हुई। तब अस्पताल प्रशासन ने खोजा तो पता चला कि महिला तो 1 जून को ही चली गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

★ आनन-फानन में मैनपुरी जिला प्रशासन को जानकारी दी गई। मैनपुरी के अधिकारी महिला के घर पहुंचे और महिला, उसकी बच्ची व परिवार के अन्य लोगों को लेकर सैफई अस्पताल पहुंचे। महिला व उसकी बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यूनिवर्सिटी के पीआरओ अनिल पांडेय ने बताया कि जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, महिला का नियमानुसार इलाज किया जा रहा है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : सैफई पीजीआई का स्टाफ़ में हुआ कोरोना, संख्या हुई 57
Next: Uttar Pradesh : 69000 सहायक अध्यापक भर्ती पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d