Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news खाटू श्याम के जयघोष से गूंजी ताजनगरी, बाबा की निशान यात्रा पर बरसे फूल

जनवाद टाइम्स 24 October 2025
IMG-20251024-WA0416
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। ताजनगरी शुक्रवार को खाटू श्याम के रंग में रंग गई, जब हाथों में निशान और जुबां पर “जय श्री श्याम” के जयघोष के बीच सैकड़ों भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के गूंजते नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कलकत्ता के श्रृंगार और फलों से सजे बाबा श्याम के रथ पर फूलों की वर्षा हुई और शंखनाद के साथ खाटू श्याम जी की आरती ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम की ओर से यह यात्रा श्री मन:कामेश्वर मंदिर, रावतपाड़ा से प्रारंभ हुई, जो दरेसी, कचहरी घाट, पथवारी, बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई।

IMG 20251024 WA0416

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल एवं वंदना मेढ़तवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

संस्थान अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल (शुभम) ने बताया कि निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। आगामी कार्यक्रमों में श्याम नाम की मेहंदी 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे शारदा भवन, शाहगंज में आयोजित की जाएगी।

IMG 20251024 WA0417

श्री श्याम अखाड़ा अखंड कीर्तन में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता से सौरभ शर्मा, मथुरा से हेमंत ब्रजवासी, ग्वालियर से मनोज शर्मा, गुरुग्राम से वर्षा गर्ग और पलवल से इशिता शर्मा अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा को रिझाएंगे।

डीजे की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया और बग्गी पर विराजमान श्याम बाबा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राह चलते श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर राहुल बंसल, अजय बंसल, नितेश अग्रवाल, संजय मित्तल, आयुष जैन, राजीव तिवारी, रोहित गर्ग, गोपाल सारस्वत, धर्म सिंह, श्याम अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जगदीश बंसल, सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, विष्णु अग्रवाल, यश जैसवाल, सतीश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra news दीपावली और छठ पर्व पर आगरा मंडल ने यात्रियों के लिए बनाए विशेष होल्डिंग एरिया
Next: Agra news श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम, पंडित गरिमा किशोरी जी ने किया कथा वाचन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.