Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra news दीपावली और छठ पर्व पर आगरा मंडल ने यात्रियों के लिए बनाए विशेष होल्डिंग एरिया

जनवाद टाइम्स 24 October 2025
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

त्योहारों के दौरान स्टेशन परिसरों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। इन क्षेत्रों में यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से ट्रेनों में बैठने की सुविधा मिलेगी।

IMG 20251023 WA0548

मंडल के अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण कर यात्री प्रतीक्षालयों में स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन पर आवश्यक संकेतक और घोषणाएँ (PA System) की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रेल सुरक्षा बल (RPF) की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों का संचालन सुचारू बना रहे।

रेल प्रशासन ने इस अवसर पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता, पार्किंग प्रबंधन, खानपान स्टॉलों की निगरानी तथा यात्री सहायता केंद्रों की व्यवस्था जैसे कदम भी उठाए हैं।

आगरा मंडल का उद्देश्य दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

Post navigation

Previous: Agra news योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का वार्षिक समागम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न
Next: Agra news खाटू श्याम के जयघोष से गूंजी ताजनगरी, बाबा की निशान यात्रा पर बरसे फूल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.