Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मोदी जी के नेतृत्व से ही आज सुरक्षित हैं भारतवासी : सांसद डा.रामशंकर कठेरिया

जनवाद टाइम्स 2 June 2020
IMG_20200602_161015
Share News
       

 

दिलीप कुमार इटावा । राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष व सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया है। अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में कोरोना का असर काफी कम रहा है और आज हम सभी सुरक्षित हैं तो इसका एक ही कारण है प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का बेहतर प्रबंधन। बेहतर प्रबंधन का ही परिणाम है कि देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए और उसके दुष्परिणाम नहीं आए। वह सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ मिलकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

IMG 20200602 161015

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में सोमवार को भाजपा नेताओं ने अपनी सरकार की उपलब्धियां निगाईं। सांसद डा.कठेरिया ने कहा कि धारा 370 हो चाहे 35ए और नागरिकता कानून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ऐतिहासिक फैसले लिए। पिछली सरकार इन फैसलों को लेने से डरती रही और उनके दुष्परिणाम आने से घबराती रही लेकिन योजनाबद्ध तरीके से लिए गए फैसलों का कोई भी दुष्परिणाम नहीं आया। मुस्लिम वर्ग की महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कानून बनाकर उनको बचाने का काम किया तो वहीं राममंदिर का निर्माण शुरू कराकर हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान रखा। रक्षा, कृषि, उद्योग, अंतरिक्ष सभी क्षेत्रों में बेहतर काम किए गए।

IMG 20200602 161025

पत्रकारवार्ता में विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महामंत्री अन्नू गुप्ता, मनीष यादव पतरे, शिवाकांत चौधरी, करन सिंह राजपूत, मनीषा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित 1000 मास्क डीएम साहब को दिए
Next: Pratapgarh News : कोतवाली मानधाता देल्हूपुर चौकी इंचार्ज ने लगायी चौपाल सुनी समस्याएं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.