दिलीप कुमार । जनपद इटावा में स्वय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क जिलाधिकारी जे. बी. सिंह को दिए।

स्वय सहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं से इन मास्कों का निर्णाम खादी के कपड़े से किया, जिसे असानी से धोने के बाद दोबारा भी उपयोग किया जा सकता है. खास बात यह है कि ये मास्क गरीबों को मुफ्त में दिया जाएगा. साथ ही अन्य लोगों के लिए इसे मामूली कीमत पर बेचा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जिले के हर नागरिक को दो-दो मास्क मिलेंगे. जैसा कि अब लॉकडाउन समाप्त होकर अनलॉक चालू हो चुका है तो एपेडमिक एक्ट के तहत सबको मास्क पहनना ही होगा. CM योगी के निर्देश के तहत बिना मास्क के घर के बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी.