Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सामाजिक संगठन एंग्री यूथ एनजीओ और व्यापार मंडल बाह द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

जनवाद टाइम्स 22 January 2020
IMG_20200122_230415
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र : कस्बा बाह में आज दूसरे दिन पुनः सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन बाह में कार्यरत सामाजिक संगठन एंग्री यूथ एनजीओ और व्यापार मंडल बाह द्वारा कराया गया।यह आयोजन बाह के मैन चौराहे पर सुबह 10 बजे किया गया ।

IMG 20200122 230415

जिसमें कस्बा के स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।राष्ट्रगान शरू होते ही लोग जहाँ के तहाँ रुक गए ।व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन बाह में मैन चौराहे पर लगातार दस दिनों तक चलता रहेगा ।

IMG 20200122 230400

इस आयोजन को कराने का उद्देश्य लोगों में भाई चारे की भावना को बढ़ावा देना और लोगों में सामाजिक सदभावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि दस दिन के बाद लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है।वहीं एंग्री यूथ के संचालक वसीम पठान ने बताया कि ऐसे आयोजन करने का उद्देश्य लोगों में भाई चारे की भावना बढ़ाना,राष्ट्रीय एकता का भाव लोगों में पैदा करना,राष्ट्र की रक्षा के  लिए युवाओं में जोश भरना और देश के लिए तन ,मन,धन से समर्पित होने वाले युवाओं को तैयार करना है।जैसा कि विदित है कि यह सामाजिक संस्था हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर  पिछले कुछ वर्षों से बाह के मुख्य चौराहे पर राष्ट्रगान कराती रही है लेकिन इस बार यह आयोजन दस दिनों तक किया जा रहा है।सामूहिक राष्ट्रगान के अवसर पर कस्बा बाह के चेयरमैन सुनील बाबू एडवोकेट, एंटी रोमियो स्क्वेड,एंग्री यूथ के संचालक वसीम पठान,व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया,शाहबाज खान,पुलकित भदौरिया,सुधीर बौहरे,भानु सविता,पवन,विनय यादव,पंकज,दीपेश भदौरिया,राजाराम उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करमाही ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये
Next: छात्रा और कोचिंग गुरु का इश्क चढ़ा परवान, पहुंचे डीएम और एसपी के द्वार

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.