जे एस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद , फिरोजाबाद के परिसर श्री रामानंद कैलाश चंद पैगोरिया बाह में 71वा गणतंत्र दिवस

IMG_20200126_145027
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र : कस्बा बाह में जे एस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद , फिरोजाबाद के परिसर श्री रामानंद कैलाश चंद पैगोरिया में 71वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

IMG 20200126 145027

कार्यक्रम की शरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीतेश चंद शर्मा ने ध्वजारोहण करके की तदुपरान्त महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने गीत,कविता,चुटकले आदि प्रस्तुत किये।कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को मनाने से देश में एकता की,सामाजिकता सद्भावना की और भाई चारे की भावना विकसित होती है जिससे कि राष्ट्र की प्रगति में और तरक्की में सहायता मिलती है इसलिए हम सभी लोगों को आपस मे बिना किसी द्वेष और भेदभाव के मिलजुलकर रहना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए तथा देश के लिए हर समय तन ,मन,और धन से मर मिटने के लिए तैयार रहना चाहिए।कार्यक्रम में डॉ नीतेश चंद शर्मा, प्रवीन कटारा, अभिषेक तिवारी, रजनी पचौरी, उमेश बाबू,स्मृता पुरवार,मनोज तिवारी, अनुज कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News