Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जल्द भारत लाया जाएगा शराब कारोबारी,यूके की कोर्ट से माल्या को झटका

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2019
vijay_mallya_extradition_08_04_2019
Share News
       

लंदन। ब्रिटिश हाई कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दायर करने की अर्जी ठुकरा दिया है। कोर्ट के इस फैसले से माल्या को जल्द भारत लाने की उम्मीदें बढ़ गई है। भगोड़ा शराब कारोबारी भारत में 9000 करोड़ रुपये की जालसाजी और और मनी लांड्रिंग केस में वांछित है। भंग हो चुके किंगफिशर एयरलाइन के 63 वर्षीय प्रमुख ने 14 फरवरी को अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति मांगी थी। इस आदेश पर ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने हस्ताक्षर किए थे।

ब्रिटिश न्यायपालिका के लिए प्रवक्ता ने कहा, ‘जस्टिस विलियम डेविस ने शुक्रवार को अपील की अनुमति के लिए दायर अर्जी खारीज कर दी है।’ प्रवक्ता ने कहा कि माल्या के पास मौखिक विचार के लिए आवेदन करने के लिए पांच दिन का वक्त हैं। अगर फिर से कोई आवेदन किया जाता है तो यह मामला हाई कोर्ट के जज के सामने जाएगा और उसपर सुनवाई होगी॥ ब्रिटिश कानून के अनुसार पुनर्विचार प्रक्रिया में संक्षिप्त मौखिक सुनवाई होगी जिसमें माल्या और भारत सरकार की तरफ से मौजूद टीमों की तरफ से दलीलें रखी जाएंगी। इसके बाद जज इस बात का फैसला लेंगे कि इस पर पूर्ण सुनवाई की जरूरत है या नहीं।

गौरतलब है कि माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहा हैं। अप्रैल 2017 में प्रत्यर्पण वारंट जारी होने के बाद से वह जमानत पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई दोनों भारतीय एजेंसियां माल्या के खिलाफ 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही हैं।

संकट में फंसे शराब कारोबारी ने कई भारतीय बैंकों को संतुष्ट करने के लिए अपनी शानो-शौकत की जिंदगी छोड़ने की पेशकश की थी। उसने ब्रिटिश कोर्ट को भी यह जानकारी दी थी। दरअसल, भारतीय बैंकों को माल्या से करीब 1.145 अरब पाउंड वसूलने हैं और बैंक इसमें से कुछ राशि निकालने का प्रयास भी कर रहे हैं। भगोड़े माल्या को अभी करीब 18,325.31 पाउंड की अधिकतम राशि एक सप्ताह में खर्च करने अनुमति है।

हाल में ब्रिटेन के हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान माल्या ने इस राशि को घटाकर 29,500 पाउंड मासिक करने की पेशकश की थी। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई वाले 13 बैंकों के समूह ने इस पेशकश पर सहमति नहीं दी है। दरअसल, बैंक लंदन में माल्या के आईसीआईसीआई बैंक में जमा 2,60,000 पाउंड की राशि चाहते हैं। बैंकों के साथ कानूनी लड़ाई में माल्या का प्रतिनिधित्व कर रहे डीडब्ल्यूएफ लॉ एलएलपी ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख अदालत के द्वारा तय की गई खर्च की किसी भी सीमा को मानने को तैयार हैं।

Post navigation

Previous: चैत्र नवरात्रि शुरू सीमा क्षेत्र नेपालगंज में लगी भक्तों की भीड़
Next: ख्वान ग्वाइडो पर तख्ता पलट का आरोप-वेनेज़ुएला

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.