Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण को लेकर विश्वनाथगंज विधायक व सांसद संगम लाल गुप्ता में ठनी

जनवाद टाइम्स 30 December 2019
Share News
       

संवाददाता गुलाब चंद गौतम: प्रतापगढ़ में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण को लेकर विश्वनाथगंज विधायक व सांसद संगम लाल गुप्ता में ठनी । लालगंज में लीलापुर के नाम से बनेगा ब्लॉक लीलापुर में चुना जाएगा नया ब्लाक प्रमुख ।
विश्वनाथगंज विधानसभा के गोरा गांड मेंअल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय के निर्माण में अवरोध को लेकर सांसद संगम लाल गुप्ता तथा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा के बीच ठन गई है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरके वर्मा द्वारा काफी अरसे से एक राजकीय महाविद्यालय के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर पैरवी की जा रही थी। इस महाविद्यालय के निर्माण को लेकर हाल ही में विश्वनाथ गंज के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिले थे। उनके अनुरोध पर गौरा डांड में एक राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृति के बाद भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी जिसमें लगभग साढे 4 बीघा जमीन कम पड़ रही थी इस कमी को देखते हुए गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी निजी जमीन देकर मानक को पूरा किया गया। इसी बीच स्थानीय सांसद संगम लाल गुप्ता ने निर्माण कार्य में हस्तक्षेप करते हुए इसे गौरा डांड के स्थान पर बझान में बनाने का प्रस्ताव दिया जो कि सदर विधानसभा में आता है ।इसे लेकर विश्वनाथगंज विधायक डॉक्टर आरके वर्मा यह कहते हुए अड गए कि यह राजकीय महाविद्यालय वह अपनी विधानसभा में लाने के लिए काफी समय से प्रयासरत रहे ऐसे में सांसद के अनावश्यक हस्तक्षेप से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
सांसद द्वारा राजकीय महाविद्यालय रोके जाने को लेकर अधिकारियों को एक पत्र लिखा गया है इस पत्र के संज्ञान में आने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खासा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सांसद को अपने प्रयास से स्वयं राजकीय महाविद्यालय लाना चाहिए और मनचाही जगह स्थापित करवाना चाहिए किंतु किसी और के प्रयास से स्वीकृत कार्यों को बाधित नहीं करना चाहिए।
Asar 24 से बात करते हुए विश्वनाथगंज के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा के निकट सहयोगी दिनेश सिंह डगैता ने कहा कि विधायक डॉक्टर आरके वर्मा के सहयोग से विश्वनाथगंज में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं उन्होंने बताया कि लीलापुर ब्लॉक लीलापुर थाना एक राजकीय की महाविद्यालय की स्वीकृति हो चुकी है जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है निर्माण के लिए धनराशि भी कार्यदाई निर्माण संस्था को प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कटैया में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की भी स्वीकृति मिल चुकी है इसके अलावा और भी बहुत से काम प्रगति पर हैं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का विशेष रूप से आभार ज्ञापित किया।

Post navigation

Previous: मानधाता प्रतापगढ़ प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता को यथावत रखने के सम्बन्ध में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी जलालुद्दीन ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सन्दीप सक्सेना को दिया ज्ञापन
Next: बटेश्वर क्षेत्र के फरेरा गांव से बीएसएनल व रिलायंस के टावर से बैटरी चोरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.