Meerut News: Health center was inspected by Councilor Swati Bansal.
संवाददाता : रेनू
मेरठ जिले में थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आज दिनांक 19 जून को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंट विधानसभा के वार्ड 46 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजय नगर का मंडल अध्यक्ष मुकेश धस्माना जी व पार्षद सौरभ गॉड जी व पार्षद स्वाति बंसल जी द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें डॉक्टर मोनिका पुंडीर जी व डॉक्टर प्रमोद कुमार जी से स्वास्थ्य केंद्र की संपूर्ण जानकारी की गई। कि किसी भी तरह की कोई दिक्कत या परेशान तो नहीं आ रही है। लोगों को सही सुविधा उपलब्ध हो रही है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी तो नही उठानी पड़ रही या उनको कोई भी गलत राय न दी जाए। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले सभी लोगों को कोरोना सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सही से समझाया जाता हैं। और स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी तरह की कमी जो मरीज के लिए जरूरी है उस व्यवस्था के बारे में विस्तार से पूछा। उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण टीम में सुमित बंसल मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी राजेंद्र पाल जी शुभम तिवारी जी अक्षित त्यागी जी अक्षय गोयल शेखर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।