मेरठ न्यूज: लॉकडाउन के दौरान चलाया गया चेकिंग अभियान

Meerut News: Checking campaign conducted during lockdown
Share News

संवाददाता: रेनू

सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए। विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर और सभी क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान लॉकडाउन का अनुपालन करने वालो के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। घंटा घर चौराहा थाना देहलीगेट प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान शुरू किया । पुलिस ऐसी कड़ी धूप में भी अपना कार्य बहुत ही शिददत और लगन से कर रही है। कि जनता को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

थाना देहलीगेट पुलिस ने बताया कि जो व्यक्ति बिना मास्क के सड़क पर पाया गया है। उनका चालान काटा गया। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ कहा कि जो व्यक्ति मास्क लगा कर नहीं निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष कानून करवाई की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है। कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो। और हाथो को बार-बार साबुन से साफ करें। और आपस में दूरी बनाए रखे। जनत भी सरकार के आदेशों का र्पूण सहयोग कर रही है। अपने घरों में ही रहकर लाँकडाउन को सफल बनाने में लगी हुई हैं।

You may have missed