मेरठ न्यूज: पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210204-WA0041
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के तहत। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में अभियुक्त सुहैल खान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम जिसोरा थाना मुंडाली जिला मेरठ हॉल पता आरवीसी सेंटर/ कॉलेज को समय करीब 02:05 बजे थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुहैल खान पुत्र अब्दुल सलाम पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में मनोज कुमार, तेजवीर सिंह, मनेंद्र सिंह व शशिकांत शामिल थे। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चला रही है। किसी भी वांछित अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed