Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: नि:शुल्क भोजन वितरण 20वें दिन भी जारी।

जनवाद टाइम्स 6 June 2021
IMG-20210606-WA0086
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में क्षेत्राधिकारी कोतवाली अरविंद चौरसिया जी व प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी ने घंटा घर पुलिस चौकी व बेगुमपुल पर अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ 06 जून को 20 वे दिन भी गरीबों मजदूरों कामगारों व जरूरतमंदों लोगों को दोपहर के समय नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया। लॉकडाउन अभी मेरठ में और कितने दिन का रहेगा या नही अभी सरकार की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है।पर फिर भी यह बहुत डरे हुए हैं। ऐसे में इनके लिए दो वक्त का खाना बड़ी ही नेमत है। जिनके डंडों से, नाम से लोगों के दिलों में एक भय बना रहता था है।आज पेट भरने से वहीं लोग इनको दिल से दुआएं दे रहे हैं। मेरठ जिले में नि:शुल्क खाना मिलने पर गरीबों और मजदूर लोगों के चेहरों की मुस्कान लोट आई है। देश में कोरोना वायरस की वजह से पिछले काफी समय से सबकुछ बंद होने से सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ा है। बहुत गरीब लोग तो ऐसे भी हैं, जिनके पास खाने का किसी भी तरफ का कोई इंतजाम तक नहीं था। मेरठ पुलिस ने ऐसे सभी लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी अब पुलिस प्रशासन ने ले ली है। पुलिस प्रशासन अब एक नए चेहरे के साथ लोगों की मदद कर रहा है। बहुत सारे लोग जो रोज ही कमाते और रोज ही खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनको किसी भी तरह का काम-धंधा नही मिल रहा है। जिस कारण इन पर ओर इनके परिवार पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। बहुत गरीब लोग तो पुलिस के पास फोन करके मदद मांग रहे हैं। कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। उनकी मदद की जाए। तो मेरठ पुलिस सूखे राशन की भी सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। फुटपाथ पर लोगों की कतारें लगी हुई है। ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है।कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है। कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं, पुलिस ने अब इन्हें दोनों वक्त खाना खिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।इनकी खिदमत में पूरा पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। क्षेत्राधिकारी कोतवाली व बिजेंद्र जी जरूरतमंद गरीब लोगों को नि:शुल्क भोजन कराते हुए। क्षेत्राधिकारी कोतवाली व सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी बताया कि यह कार्य पिछले 20 दिनों से चल रहा है। तब तक चलता रहेगा जब तक हालत सामान्य नही हो जाते। या सरकार की कोई गाईड लाईन नही आ जाती है। कोरोना वायरस के चलते इनका पहले हैंड सैनिटाइजर कराया जाता है, दूरियां बना दी जाती हैं, ताकि सुरक्षित रहें। खुद ही क्षेत्राधिकारी कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक जी ने अपने हाथों से किसी भी तरह का निसंकोच किए बिना गरीबों को अपने हाथों से नि:शुल्क भोजन वितरण किया। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी हो तो कोई भी व्यक्ति उनके समक्ष अपनी समस्या को पेश कर सकते है। ऐसे पुलिस प्रशासन व सहयोगी टीम की पुरे देश में जरूरत है। जो जनता की हित के लिए 24 घंटे दिन रात तैयार रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.