मेरठ न्यूज़ :कोरोना जांच के लिए सड़को पर उतरे स्वास्थ्य कर्मी

Meerut News: Health workers on the streets for corona investigation
Share News

संवादाता : रेनू

मेरठ जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को समाज में फैलने से रोकने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सड़कों पर उतर कर रेपिड टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय की टीम ने घंटा घर चौराहे से आने-जाने वाले लोगों की साथ ही वाहन चालकों की कोरोना जांच की। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लोग अभी भी खुद ही जांच के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। मेरठ जिले के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही थी। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाकर मरीजों की त्वरित पहचान करने के लिए बस्तियों में टीम भेजनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। उप जिला चिकित्साल के सहायक ने बताया कि विकासनगर नगर पालिका कार्यालय, तहसील मुख्यालय, सरकारी विभाग में कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा चुकी है। अब सभी क्षेत्रों में आने जाने वाले लोगों की जांच की जाएगी। अभी तक जिन लोगों की जांच की गई है। उसमें से कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव और कुछ की पॉजिटिव आई है। बताया कि अब जांच टीम ग्रामीण बस्तियों में जाकर लोगों की कोरोना जांच करेगी, जिससे कि संक्रमित व्यक्ति को समय रहते उपचार के लिए भेज दिया जाए।

You may have missed