Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में आज प्रभारी मंत्री ने गंगा के किनारे बसे 18 गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिये निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 January 2020
IMG_20200120_214703
Share News
       

जनपद प्रतापगढ़ में आज प्रभारी मंत्री ने गंगा के किनारे बसे 18 गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिये निर्देश

IMG 20200120 214606

गंगा यात्रा का स्वागत प्रमुख स्थानों पर दिव्यता एवं भव्यता के साथ किया जाये-प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी

IMG 20200120 214703

प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, प्रोटोकॉल (एम0ओ0एस0) विभाग मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने गंगा यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में कालाकांकर हाउस गंगा घाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की।

IMG 20200120 214644

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गंगा यात्रा का स्वागत प्रमुख स्थानों पर दिव्यता एवं भव्यता के साथ किया जाये और इस कार्य में जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है उसका अनुपालन शत् प्रतिशत सुनिश्चित करें, इस कार्य में भी प्रकार की लापरवाही व

IMG 20200120 214625

शिथिलता कदापि न बरती जाये। उन्होने बताया कि गंगा यात्रा दिनांक 27 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 तक आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस आयोजन में शामिल विभागों द्वारा अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माँ गंगा को निर्मल, अविरल तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये। प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि गंगा यात्रा के दौरान 18 गांव क्रमशः विकास खण्ड कुण्डा अन्तर्गत चौकापारपुर, खमसरा, गोतनी, मऊदारा, करेटी, दिलेरगंज, शाहपुर, मोहद्दीनगर, परसीपुर, जहानाबाद, नौबस्ता, समसपुर, हथिगंवा, कांटी अखैबरपुर तथा विकास खण्ड कालाकांकर अन्तर्गत ग्राम पंचायत हिनाहू, संग्रामपुर, मुरस्सापुर एवं मोहम्मदाबाद उपरहार में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से कराये तथा गांवों में जो शौचालय निर्मित है वह क्रियाशील स्थित में रहे इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि गंगा यात्रा के दौरान जो 18 गांवों के नोडल अधिकारी बनाये गये है वह गंगा यात्रा के गांवो में रात्रि विश्राम करेगें और व्यवस्था को सुचारू ढंग से सम्पन्न करायेगें। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा के किनारे बसे गांवों के विद्यालयों में गंगा जी एवं स्वच्छता पर आधारित चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाये। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी गंगा यात्रा के दौरान किया जाये।
इस दौरान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने गंगा यात्रा की कार्ययोजना में सौपे गये दायित्वों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि जिन विभागों को जिम्मेदारी सौपी गयी है वह उसका अक्षरशः अनुपालन करेगे। प्रभारी मंत्री ने प्रस्तावित गंगा यात्रा के सभा स्थल कालाकांकर हाउस के बगल गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

Post navigation

Previous: कुण्डा प्रतापगढ़ चोरी की मोटर साइकिल व विद्युत मोटर के साथ 02 शातिर अभियुक्त बरामद
Next: जनपद प्रतापगढ़ कुण्डा बिहार बाजार में डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का किया गया स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.