Vaishali : राशन वितरण मे अनियमितता के कारण दर्जनों महिलाओं एव पुरूष मीडिया कर्मी के समक्ष आप बीती सुनाई

IMG_20200826_173819
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह वैशाली हाजीपुर। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भोजपटी गांव के वार्ड संख्या8के दर्जनों महिलाएँ एवं पुरूष गरीब कल्याण योजना के अतर्गत जो फ्री एवं पैसा से जो राशन दिया जा रहा है। डीलर राशन समय पर नही देता है।

Vaishali Hajipur News

महिलाओं का कहना है सरकार जो राशन के साथ दाल देना था वह दाल भोजपटी के डीलर दाल नही देते है पुछने पर बोलते है कि सरकार द्बारा दाल नही मिला है जहां पर 50 किलो राशन बनता है वहां पर30किलो राशन दिया जा रहा है।पुछने डिलर हरेंद्र राम कहते है कि जोन बाप के यहां जाना है जाओ।और पालतु गुडा से गाली ग्लौज करबाते है और कहते है कि मिडिया मुझे कुछ नही कर लेगा।हम लोग गरीब हरिजन भुखे मर रहे है परन्तु डीलर अनाज मे कतराता रहता है।हम लोग मुखियां मुकेश राम के पास डीलर का शिकायत किया लेकिन मुखिया भी नजर अंदाज करते चला गया।अब कहाँ जाउ और किरासन तेल भी नही देता है।राशन भी कम देता है।

बेबी देवी महिला का कहना है कि मेरा राशन कार्ड डिलर हरेंद्र राम ने भूला दिया है और राशन से मुझे वंचित कर दिया गया। रामसेवक सहनी का कहना है कि हरेन्द्र राम डिलर कभी उचित राशन हमलोगो को कभी नही दिया करता है।हमलोग वैसे डिलर से उब चुके है।हम लोगो को कोई चारा नही चलता है।जब राशन वितरण करता है तो पालतु गुडे को बैठाए हूऐ रहता है। मिडिया के समक्ष अनेको महिलाएं अपनी दु:ख दर्द सुनाते है,इन्दल देवी,सौमित्रा देवीनिलम देवी,सविता देवी,मनोहरी देवी,प्रवेश सहनी,नागेंद्र सहनी,चनदेसर सहनी,विभा देवी,राजेश सहनी आदि लोग मीडिया के समक्ष उपस्थित थे ।

 

Trending News