Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालक-बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 12 July 2026
IMG-20260712-WA0017
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (अंडर-17) में पश्चिम चंपारण की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।

IMG 20260712 WA0017

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता समस्तीपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पश्चिम चंपारण की टीम ने कैमूर को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच की शुरुआत के महज दो मिनट बाद प्रीति कुमारी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पश्चिम चंपारण की टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। प्रीति कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल (हैट्रिक) किए, जबकि बिंदिया कुमारी और रितिका कुमारी ने दो-दो गोल किए। गीता कुमारी ने भी एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका टीम की सभी खिलाड़ी गौनाहा प्रखंड के उच्च विद्यालय बखरी की छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से लेकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम चंपारण का सामना मेजबान समस्तीपुर से हुआ। मैच के पहले हाफ में अनु कुमारी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि इसके बाद प्रीति कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम की स्थिति और मजबूत कर दी।

वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बीएसएफ फुटबॉल ग्राउंड, 132वीं बटालियन, खगड़ा (किशनगंज) में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में पश्चिम चंपारण ने सिवान को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पश्चिम चंपारण की ओर से अजीत कुमार ने मैच के 18वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे हाफ में राज कुमार ने एक और गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। पूरे मैच में गोलकीपर अनिल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिवान को कोई भी गोल करने का अवसर नहीं दिया।

टीम के कोच महताब आलम एवं श्याम चौधरी ने बताया कि पश्चिम चंपारण की बालक टीम समन्वय, अनुशासन और अनुभव से परिपूर्ण है। टीम के सभी खिलाड़ी एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण राज संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरनाटांड़ के हैं। टीम प्रभारी के रूप में तरुण प्रकाश को अधिकृत किया गया है।

पश्चिम चंपारण की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास पहली प्राथमिकता – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Next: बिहार न्यूज़: गांधी सभागार, बेतिया में 15 जुलाई को होगा ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260712-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: गांधी सभागार, बेतिया में 15 जुलाई को होगा ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन

जनवाद टाइम्स 12 July 2026
IMG-20260712-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालक-बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 12 July 2026
IMG-20260712-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास पहली प्राथमिकता – महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 12 July 2026
IMG-20260712-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews जीएमसीएच प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनवाद टाइम्स 12 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: गांधी सभागार, बेतिया में 15 जुलाई को होगा ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन
  • बिहार न्यूज़: राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण की बालक-बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन
  • बिहार न्यूज़: नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास पहली प्राथमिकता – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • BiharNews जीएमसीएच प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • बिहार न्यूज़: मानदेय भुगतान में देरी से आंगनबाड़ी कर्मियों में नाराजगी, एटक ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.