Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीते

जनवाद टाइम्स 16 February 2026
पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीते
Share News
       

बेतिया / पश्चिमी चंपारण। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 14–15 फरवरी 2026 को पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन पटना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीते

पश्चिमी चंपारण से शारीरिक, मंदबुद्धि, मूक-बधिर और दृष्टिबाधित श्रेणी से कुल 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विवरण इस प्रकार रहा —

1.दिव्या कुमारी: शारीरिक कोटि — 100 मीटर दौड़ और चक फेंक में प्रथम स्थान
2.आर्या कुमारी: शारीरिक कोटि — भाला फेंक में प्रथम स्थान
3.आरा: मंदबुद्धि कोटि — 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान
4.अनिल कुमार: दृष्टिबाधित कोटि — 200 मीटर दौड़ और गोला फेंक में प्रथम स्थान
5.अनमोल सांकृत: मंदबुद्धि कोटि — गोला फेंक में प्रथम तथा 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान

पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने शॉल, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए हर संभव सरकारी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीते

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खेल तकनीक और कौशल संबंधी मार्गदर्शन के लिए सदैव उपलब्ध हैं। चयनित खिलाड़ी प्रत्येक रविवार खेल भवन में आकर प्रशिक्षण व परामर्श ले सकते हैं। अभिभावकों ने भी विभाग द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

Post navigation

Previous: बेतिया में RYA का प्रतिवाद मार्च: जितेन्द्र पासवान को आजीवन कारावास के खिलाफ प्रदर्शन
Next: पश्चिमी चंपारण में जल शक्ति पोर्टल डाटा इंट्री प्रशिक्षण सम्पन्न, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.