Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया में RYA का प्रतिवाद मार्च: जितेन्द्र पासवान को आजीवन कारावास के खिलाफ प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 16 February 2026
बेतिया में RYA का प्रतिवाद मार्च: जितेन्द्र पासवान को आजीवन कारावास के खिलाफ प्रदर्शन
Share News
       

बेतिया / पश्चिमी चंपारण। भाकपा (माले) के युवा संगठन आरवाईए ने राज्य अध्यक्ष जितेन्द्र पासवान और श्रीराम कुशवाहा को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने के खिलाफ बेतिया में प्रतिवाद मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया। संगठन ने सजा को फर्जी मुकदमे पर आधारित बताते हुए फैसले का विरोध किया।

बेतिया में RYA का प्रतिवाद मार्च: जितेन्द्र पासवान को आजीवन कारावास के खिलाफ प्रदर्शन

सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि गोपालगंज की निचली अदालत का फैसला लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित प्रतीत होती है।

नेताओं ने बताया कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जितेन्द्र पासवान ने जदयू विधायक एवं वर्तमान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को कड़ी टक्कर दी थी और बहुत कम मतों के अंतर से परिणाम घोषित हुआ था। इसके बाद से उन्हें लगातार राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया।

आरवाईए जिला सचिव संजय मुखिया ने कहा कि जितेन्द्र पासवान लंबे समय से गरीबों, दलितों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ऐसे जननेता को फर्जी केस में फंसाकर सजा दिलाना जनआवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।

सभा को Md सद्दाम, सलाउद्दीन, सुरेंद्र चौधरी और मंटू कुमार सहित कई युवा नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Post navigation

Previous: दयाल हाईटेक कंपनी के डायरेक्टर सुनील सिंह के पिता संतलाल सिंह का निधन, सैदपुर गणेश में शोक सभा आयोजित
Next: पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीते

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.