Bihar News । वैशाली
सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों की ऐतिहासिक कर्मभूमि शिव मंदिर उफरौल ककरहटा (मोहनपुर मठ) के प्रांगण में आगामी 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में ग्राम उफरौल ककरहटा में कार्यक्रम के संपर्क प्रमुख एवं भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी (किसान मोर्चा) हरेश कुमार सिंह के आवास पर स्वयंसेवकों की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए हरेश कुमार सिंह ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए एकजुट होना है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करना इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा।
तैयारी बैठक में दिलीप कुमार अम्वष्ट, चन्द्र प्रकाश सिंह, निर्मला देवी, अवधेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉ. दिनेश दास, डॉ. रंजीत प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, श्रवण पासवान, शिव शंकर पासवान, वालेश्वर भगत, राम दयाल पासवान, विकास कुमार, अभिनन्दन कुमार, संजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।