Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : 77 वें गणतंत्र दिवस पर 15 रक्त वीरों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 28 January 2026
WhatsApp Image 2026-01-28 at 1.33.33 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : रक्तदाता समूह के सदस्यों द्वारा 26 जनवरी को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राधा स्वामी हॉस्पिटल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देशभक्ति के जज्बे के साथ डा. साक्षी पोरवाल , प्रियंका यादव, शालिनी, मंजेश कुमारी, सुमन यादव , डा. बृजेश प्रजापति, असित यादव, अंकित, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक भदौरिया, विपिन यादव, सतेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, अमित गुप्ता और राहुल चौधरी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर देशहित में अपना योगदान दिया।

WhatsApp Image 2026 01 28 at 1.33.33 PM
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाक्टर समीर पांडेय अतिथि डाक्टर ललित चौधरी, डा.अभिषेक दुबे द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और राष्ट्रीय पर्व पर ऐसा कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।”
रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर को सौंपा गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की समय पर सहायता की जा सके। सभी रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

असित यादव ने बताया कि आज हमने केवल तिरंगा ही नहीं फहराया, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प भी लिया। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 जांबाज रक्त वीरों ने रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि देश प्रेम केवल बातों में नहीं, बल्कि कर्मों में होता है।
एक यूनिट रक्त, तीन जिंदगियां बचाता है! इन वीरों को हमारा सलाम
रक्तदाता समूह से विमलेश तिवारी, राजेश दुबे, सौरभ परिहार,शरद तिवारी और अर्जुन तोमर उपस्थित रहे
वहीं जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर से डा. जितेन्द्र मेडिकल आफिसर, प्रदीप राठौर, करिश्मा, उमेश और नेहा ने रक्तदान शिविर को संपन्न करवाया

Post navigation

Previous: वैशाली: ऐतिहासिक उफरौल ककरहटा में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारी बैठक सम्पन्न
Next: पश्चिमी चंपारण में सड़क हादसों पर सख्ती, डीएम तरनजोत सिंह ने दिए कड़े निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.