Vaishali : भैस को नहलाने गए युवक की पोखर में डुबने से मौत

IMG-20200913-WA0004
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह । हाजीपुर वैशाली।महुँआ थाना क्षेत्र के खानपुरपटी गांव मे पोखर मे डुब जाने से गांव के 30वर्षीय युवक कुदंन कुमार की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल टरिया पंचायत के खानपुरपटी गांव निवासी कुंदन कुमार कल शनिवार को अपनी भैस को नहलाने के लिए गया था।

IMG 20200913 WA0004 1

जहां भैस को नहलाने के क्रम मे वह गहरे पानी मे डुब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे हाहाकार मच गया।रविवार की सुवह पोखर से काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो के सहयोग से उसके शव को बाहर निकाला गया।वही घटना के विरोध मे स्थानीय ग्रामीणो ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर जिरबाड़ा चौक पर टायर जलाकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वही घटना की सूचना पर पंहुची महुँआ थाने की पुलिस को ग्रामीणो के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा, वही पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हूऐ शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

 

Trending News